नवगठित बाल संसद के निर्वाचित सदस्य का शपथ ग्रहण संपन्न

नवगठित बाल संसद के निर्वाचित सदस्य का शपथ ग्रहण संपन्न
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
तुपकाडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवगठित बाल संसद के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय वंदना सभागार में शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि  पंचायत समिति सदस्या माधुरी देवी, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष धनंजय महतो, सचिव भास्कर अग्रवाल,  समाजसेवी सह पूर्व अध्यक्ष दयानंद मिश्रा, उपमुखिया सुपुत्र राहुल कुमार एवं प्रधानाचार्य मंटू कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अतिथियों ने बाल संसद के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, सेनापति तथा विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को विद्यालय एवं समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
 कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य जगरनाथ प्रसाद, कृष्ण सिंह, अरुण महतो, भीम महतो, आशीष राम, संजय कुमार,संतोष चौबे, बासुदेव कुमार, सुभाष कुमार, बबन चौधरी , दिनेश गोस्वामी, अमित कुमार, और दीदी जी में श्रीमती वीणा जी, रेखा जी, सुमित्रा जी, ऊषा जी एवं काजल सिंह उपस्थित रही।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *