महंगाई के विरोध में बोकारो में JMM का साइकिल जुलूस: क्या यही है अच्छे दिन?

महंगाई के विरोध में बोकारो में JMM का साइकिल जुलूस: क्या यही है अच्छे दिन?
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर कमेटी द्वारा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को शहर में साइकिल जुलूस निकाला गया। महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में आयोजित यह जुलूस गोविंद मार्केट से शुरू होकर कुर्मीडीह तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस मौके पर मंटू यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि का सीधा असर रसोई बजट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं, तब देश में ईंधन के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महंगे ईंधन के कारण परिवहन और कृषि लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोटर वाहनों के बजाय साइकिल का उपयोग कर यह संदेश दिया कि बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों समर्थकों की भागीदारी ने आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया।
झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में मिथुन मंडल, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, लालमोहन हेंब्रम, रामदयाल सिंह, अशोक हेंब्रम, रणधीर रजक, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, अशोक यादव, सुरेंद्र कुमार, पूरन महतो, विनोद यादव, फिरोज अंसारी, प्रमोद साह, धनुलाल महतो, कुंदन दास, शंभू गुप्ता, मोती मुर्मू, भागीरथ दीगार, प्रदीप कुमार, दिनेश पाल, बिथीका हेंब्रम, दीपक यादव, पप्पू ठाकुर, श्रेष्ठ ठाकुर, नरेश महतो, महादेव सिंह, बलदेव मुर्मू, दीपक सिंह, संतोष यादव, सुरजन हेंब्रम, लालदेव हेंब्रम, आलम अंसारी, मुजीब अख्तर, राजू सिंह, मारूफ अंसारी, टुनटुन मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *