चास नगर निगम के घरों में लगे पानी मीटर भी अब सुरक्षित नहीं, 0–12 घरों से चोरी गई मीटर

चास नगर निगम के घरों में लगे पानी मीटर भी अब सुरक्षित नहीं, 0–12 घरों से चोरी गई मीटर
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro :

चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत बेंदिटार स्थित गांधीनगर मोहल्ले में पानी के मीटर की चोरी की घटना ने लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। रविवार को पूरे इलाके में यही घटना चर्चा का प्रमुख विषय बनी रही।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात नगर निगम द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। इसके लिए प्रत्येक घर में पानी की खपत मापने हेतु मीटर लगाए गए थे, जिसके आधार पर उपभोक्ताओं से शुल्क लिया जाता है। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने करीब 10 से 12 घरों के पानी के मीटर चोरी कर लिए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह पानी की सप्लाई शुरू हुई और कई घरों में टंकी भरने के बजाय पानी बाहर बहने लगा। संदेह होने पर जब लोग बाहर निकले तो पाया कि उनके घरों से पानी के मीटर गायब हैं। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि कई अन्य घर भी इसी चोरी का शिकार हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है। निवासियों का कहना है कि जब घरों के बाहर लगे पानी के मीटर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *