करहरिया में संदिग्ध हालात में मिली बिनोद महतो की लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी बालीडीह पुलिस

करहरिया में संदिग्ध हालात में मिली बिनोद महतो की लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी बालीडीह पुलिस
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत अंतर्गत कशियाटांड़ में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 45 वर्षीय बिनोद महतो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। शरीर के सिर, पेट और पीठ पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजी कुत्ते की मदद से जांच शुरू की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अक्सर बाहर रहते थे, घटना की रात ही लौटा था गांव
मृतक के पुत्र उदय कुमार साव ने बताया कि उनके पिता ज्यादातर समय मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते थे और कभी-कभार ही गांव आते थे। वह खुद अपनी मां और बहन के साथ पेटरवार स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। उदय के अनुसार, उसके पिता शुक्रवार रात ही गांव पहुंचे थे और शनिवार रात को ही यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वह पेटरवार से गांव पहुंचा।
वहीं, मृतक के पिता छोटू महतो ने बताया कि वे गांव के बाहर सूरज मोड़ के पास रहते हैं। रविवार सुबह ग्रामीणों से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने पोते को सूचित किया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *