कसमार उत्तरी क्षेत्र में तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन
Bokaro:
कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज द्वारा अनुशंसित तीन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन रविवार को किया गया। इनमें से कसमार के शिवराम बांध में स्नान घाट निर्माण कार्य एवं मधुकरपुर पंचायत के रानीटांड़ टुंगरी में सोलर जलमीनार सह डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास एवं चंडीपुर मौजा में सोलर जलमीनार सह डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर चंडीपुर में जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा चंडीपुर के ग्रामीणों एवं युवाओं ने पेयजल संकट की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने प्रयास से जिला परिषद की योजना से स्वीकृति करवाई। इसी तरह कसमार शिवराम बांध में स्नान घाट एवं मधुकरपुर के रानीटांड़ टुंगरी में भी डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों की काफी सहूलियत होगी। उन्होंने संवेदक को उक्त कार्य में गुणवत्ता लाने एवं समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मौके पर कसमार में विष्णु चरण महाराज, रमेश चंद्र महाराज, रंजीत सहार, गोलू मिश्रा, सुधीर ठाकुर, मोहन नायक, चित्तरंजन सिंह, संतोष महतो, मुनमुन सहार, चंडीपुर में निवारण महतो, संदीप झा, ब्रजेश महतो, मिठु झा, राजू महतो, शंकर महतो, निमाय वर्मा, सुबल, विकास महतो, मृत्युंजय महतो, लाखु करमाली, जुलेश करमाली, साधु करमाली, रविंद्र करमाली, समरेश कपरदार, हीरालाल स्वर्णकार, विकास प्रजापति, महानंद महतो व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
![]()

