रांची से सकुशल बरामद हुई अपहृत युवती, जरीडीह थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Bokaro:
जरीडीह थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती को शादी की नियत से भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला 12 मई 2026 को सामने आया था, जिसके बाद परिजनों के आवेदन पर जरीडीह थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर जरीडीह थाना स्तर पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। थाना प्रभारी पु०अ०नि० बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को रांची से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया, जिसके उपरांत उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
पु०अ०नि० बिपिन चंद्र महतो (थाना प्रभारी, जरीडीह), पु०अ०नि० संजीव कुमार, पु०अ०नि० दशरथ कुमार दास, महिला आरक्षी लीला कुमारी, आरक्षी मोबिन अंसारी एवं आरक्षी परमानंद महतो शामिल थे।
![]()

