वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र वर्णवाल गिरफ्तार, हरला थाना पुलिस की कार्रवाई

वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र वर्णवाल गिरफ्तार, हरला थाना पुलिस की कार्रवाई
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro :

हरला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र वर्णवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो से जारी जानकारी के अनुसार, अभियुक्त को रविवार के दिन गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि अभियुक्त के विरुद्ध हरला थाना कांड संख्या 155/2025 (दिनांक 03 अक्टूबर 2025) में धारा 274/275/292 बीएनएस तथा 47ए/47डी झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1915 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में माननीय न्यायालय से उसके खिलाफ अजमानतीय वारंट भी निर्गत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र वर्णवाल, पिता मनोज वर्णवाल, निवासी सेक्टर 09 राजेंद्र मोड़ झोपड़ी, थाना हरला, जिला बोकारो के रूप में हुई है।
अपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके खिलाफ हरला थाना में वर्ष 2024 और 2026 में दर्ज कई मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है, जिनमें मिलावटी खाद्य पदार्थ, उत्पाद अधिनियम उल्लंघन एवं अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।
छापेमारी दल:
इस कार्रवाई में पु०नि० सह थाना प्रभारी खुर्शीद आलम (हरला थाना), पु०अ०नि० उपेंद्र चौधरी एवं हवलदार बिहारी महतो सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *