बोकारो में हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

बोकारो में हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में सोमवार को बोकारो शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट चलने के खतरों को समझाते हुए लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियम उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *