EWS प्रमाण पत्र निर्गत करने में संशय खत्म, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

EWS प्रमाण पत्र निर्गत करने में संशय खत्म, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:
सोमवार को बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योग्य आवेदकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
उपायुक्त ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस और वैध कारण के किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए।
बैठक में लंबित मामलों पर विशेष चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को अभियान चलाकर लंबित ईडब्ल्यूएस आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाया जाए।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *