सेक्टर 12 में चाकूबाजी में घायल हुआ युवक
Bokaro:
बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत 12/D दुर्गा फील्ड के पास रविवार शाम चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बात करने के बहाने बुलाकर किया हमला
घायलों ने पुलिस को बताया कि जय और सुजल नामक युवकों ने उन्हें बातचीत करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उन पर भुजाली और बांस से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवकों की पहचान
आकाश कुमार को पेट और हाथ में लगी चोट
घायल आकाश कुमार (18 वर्ष) सेक्टर 2/B का रहने वाला है। उसे पेट और हाथ में चाकू लगी है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दूसरा घायल पवन कुमार यादव (14 वर्ष) सेक्टर 12 पटना खटाल का निवासी है। उसे कमर के नीचे चाकू लगी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मारपीट और हमले के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 12 थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई
![]()

