सेक्टर 2 के समीप हेलमेट चेकिंग: 27 वाहनों से वसूला गया 42 हजार रुपये जुर्माना
Bokaro:
शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्याबाला सिन्हा द्वारा बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 स्थित भारत पेट्रोलियम (बीपी) पेट्रोल पंप के समीप हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया।
बिना हेलमेट वालों पर हुऐ कार्रवाई-
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के क्रम में कुल 27 वाहनों से 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
![]()

