चंदनकियारी से अवैध स्टोन चिप्स परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त

चंदनकियारी से अवैध स्टोन चिप्स परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चंदनकियारी ब्लॉक जाने वाले मुख्य पथ पर बगान टोला के समीप छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जांचोपरांत उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर चंदनकियारी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित पुलिस बल मौजूद थे। डीएमओ रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *