राशन दुकान संचालिका से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार फरार
Bokaro:
जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। ब्लॉक रोड स्थित तेतरियाडीह में एक राशन दुकान संचालिका के गले से सोने की चेन झपटकर दो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता सुनीता देवी (पति रघुनाथ नायक) ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, दो युवक लाल रंग की बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे और काफी देर तक बातचीत कर उन्हें उलझाए रखा। इस दौरान उन्होंने रिफाइंड तेल, ऑल आउट समेत अन्य सामान खरीदा। इसके बाद किसी महिला के आने का इंतजार करने का बहाना बनाकर वहीं रुक गए।
कुछ देर बाद जब सुनीता देवी दुकान का शटर बंद करने लगीं, तभी एक आरोपी ने उनके गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली और दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
![]()