बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी 

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो के सेक्टर 9 जामा मस्जिद, सेक्टर 4, सिवनडीह, भर्रा, बालीडीह, जरीडीह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों में गुरुवार को नमाज अदा कर कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) मनाई गई। साथ ही सभी लोगों तथा राज्य और देश की खुशहाली की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाया। कुर्बानी का हिस्सा जरुरतमंदों के बीच भी वितरण किया जाता है, जिससे की गरीब वर्ग के लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें।
 वक्ताओं ने कहा कि यह त्योहार सिर्फ कुर्बानी के लिए नहीं मनाया जाता है, बल्कि अल्लाह और एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग और प्रेम का प्रतीक है। सौहार्दपूर्ण माहौल में इस त्योहार को मनाया जाता है। सभी जनों के अमन-चैन तथा तरक्की की दुआ मांगी जाती है।
 इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक लगातार निगरानी रखें हुए हैं। जगह-जगह पुलिस टीम तैयार की गई है, ताकि असमाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाई जा सके। इसके लिए कुछ दिन पूर्व विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक कराई गई। शांति व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर बीते शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *