DEO सह DC ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

DEO सह DC ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा विधिक मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप तथा अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। मशीनों की सुरक्षा व क्रियाशीलता संबंधी प्रतिवेदन नियमित रूप से मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है।

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर विभाग को प्रेषित किया जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *