रोलिंग ब्लॉक के कारण 1 से 7 जून तक कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

रोलिंग ब्लॉक के कारण 1 से 7 जून तक कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन
इस खबर को शेयर करें...

Adra/Bokaro:
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु 1 जून से 7 जून तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त कार्य अवधि के दौरान रेलवे द्वारा कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन तो कई ट्रेनें को रद्द रखने का फैसला लिया है।
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 01.06.2026 एवं 04.06.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 02.06.2026, 05.06.2026 एवं 07.06.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 04.06.2026 एवं 07.06.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 02.06.2026, 05.06.2026 एवं 07.06.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 03.06.2026 एवं 06.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(3) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 03.06.2026, 05.06.2026 एवं 06.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(4) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 03.06.2026, 05.06.2026 एवं 06.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन (Diversion)
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 02.06.2026, 03.06.2026 एवं 06.06.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशीला–मुरी के स्थान पर चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduled)
(1) 68070 (आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 02.06.2026 एवं 06.06.2026 को आसनसोल से 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी, अर्थात यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 22:35 बजे के स्थान पर 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *