जलापूर्ति पंप हाउस में चोरी का प्रयास विफल, विरोध करने पर पंप ऑपरेटर समेत दो से मारपीट

जलापूर्ति पंप हाउस में चोरी का प्रयास विफल, विरोध करने पर पंप ऑपरेटर समेत दो से मारपीट
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम स्थित हैसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस में चोरी के प्रयास का विरोध करने पर पंप ऑपरेटर एवं गार्ड के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जाती है।
घटना में पंप ऑपरेटर अनिल कुमार सोरेन के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जबकि उनके सहयोगी रमेश कुमार सिंह को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। मामले को लेकर अनिल कुमार सोरेन ने शनिवार को बालीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नयागोड़ा निवासी सुबोध किश्कु एवं कमलेश किश्कु अपने दो अन्य साथियों के साथ पंप हाउस की बाउंड्री फांदकर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। चोरी की आशंका पर जब उन्हें रोका गया तो चारों ने मिलकर अनिल कुमार सोरेन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे रमेश कुमार सिंह के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास पंचायत की कई जल सहियाएं बालीडीह थाना पहुंचीं और पीड़ित कर्मियों के समर्थन में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *