BSL के LH कॉलोनी में अवैध तेल गोदाम में विस्फोट से घर में लगी आग, दो झुलसे

BSL के LH कॉलोनी में अवैध तेल गोदाम में विस्फोट से घर में लगी आग, दो झुलसे
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएल एलएच के स्ट्रीट 15 के क्वार्टर नंबर 5 में भीषण आग लग गई। घर में जमा किरोसीन ऑयल के डिब्बों में किसी कारण आग लगने से विस्फोटक आरंभ हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में गृहस्वामी भाना झा तथा महबूब आलम बुरी तरह झुलस गए। दोनों का इलाज BGH के बर्न यूनिट में चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि LH कॉलोनी में भाना झा के घर में अचानक भीषण आग लग गई। अवैध तेल गोदाम में हुए विस्फोट के बाद घर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने अपने स्तर से फायर बिग्रेड को फोन किया। वहीं, आग बुझाने में स्थानीय लोगों जुट गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका।
 धमाका और आसमां छूती आग की लपेट देख इधर-उधर भागे लोग-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज धमाके के साथ अवैध तेल गोदाम में आग लगी और लपटें पूरे घर में फैल गईं। आग की लपटें देख आसपास के लोग आनन-फानन में दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू किया जा सका।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *