चास-बोकारो में पुलिस का फ्लैग मार्च, शराबबंदी व सुरक्षा पर कड़ी नजर

चास-बोकारो में पुलिस का फ्लैग मार्च, शराबबंदी व सुरक्षा पर कड़ी नजर
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को चास व चीरा चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला। यह अभियान पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चलाया गया, जिसका नेतृत्व चास सर्किल इंस्पेक्टर वेदांत शंकर ने किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने चास के प्रमुख इलाकों—12 मोड़, नया मोड़ सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। साथ ही शराब दुकानों और आसपास के होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए मौके से हटाया गया।
पुलिस का काफिला जोधाडीह मोड़, तेलगड़िया, चीरा चास होते हुए भर्रा बस्ती और मुस्लिम मोहल्ला तक पहुंचा। पूरे मार्ग में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।
नेतृत्व कर रहे अधिकारी वेदांत शंकर ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे कानून का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे सुरक्षा के लिहाज से सकारात्मक कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *