गंभीर रूप से बीमार मां के इलाज के लिए बेटे ने मांगी मदद

गंभीर रूप से बीमार मां के इलाज के लिए बेटे ने मांगी मदद
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र के नरकरा पंचायत अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय आरती प्रमाणिक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। फिलहाल परिजन उन्हें सदर अस्पताल से रांची स्थित रिम्स ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
पीड़िता के पुत्र भोलानाथ प्रमाणिक ने बताया कि वह प्लांट में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि उनके पिता कालीचरण प्रमाणिक गोविंद मार्केट में एक छोटे से सैलून के सहारे आय अर्जित करते हैं। सीमित आमदनी के कारण मां के इलाज का खर्च उठा पाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों द्वारा बताए जा रहे खर्च को वहन करना उनके बस से बाहर है।
ऐसी परिस्थिति में भोलानाथ ने आसपास के लोगों, समाजसेवियों और दानदाताओं से आर्थिक सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यदि सभी लोग थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें, तो उनकी मां का बेहतर इलाज संभव हो सकता है।
सहयोग के लिए बैंक विवरण:
बैंक का नाम: बैंक ऑफ इंडिया
खाता संख्या: 585310510000219
IFSC कोड: BKID5853
खाता धारक: भोलानाथ प्रमाणिक
गूगल पे नंबर: 6206820931

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *