कोसी एक्सप्रेस से 34 हजार रुपए का शराब ले जाते एक गिरफ्तार

कोसी एक्सप्रेस से 34 हजार रुपए का शराब ले जाते एक गिरफ्तार
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी सुपर एक्सप्रेस से अवैध शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 23 बोतल शराब बरामद की गई है।
आरपीएफ के अनुसार, ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस के बोकारो स्टेशन पहुंचने पर एस्कॉर्ट टीम को कोच बी-1 की सीट संख्या 17 पर रखे एक संदिग्ध ट्रॉली बैग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैग की जांच की।
जांच के दौरान बैग के मालिक के रूप में बिहार के सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय नीतीश कुमार की पहचान की गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह बिहार में शराब की आपूर्ति करने के उद्देश्य से इसे ले जा रहा था।
तलाशी के दौरान बैग से 750-750 मिलीलीटर की कुल 23 बोतल शराब बरामद हुई, जिनमें 100 पाइपर, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स जैसे ब्रांड शामिल हैं। जब्त शराब की कीमत लगभग 34,450 रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में आरपीएफ के एएसआई डी.के. द्विवेदी, एसआई रोजामत अंसारी, मंटू कुमार और सीटी नीलेश कुमार की अहम भूमिका रही। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *