2039 तक झारखंड में भाजपा की नो इंट्री: मंत्री झारखंड सरकार
Bokaro:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बुधवार को कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र महतो, केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय तथा चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, विस्तार देना और आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा।
संगठन विस्तार के साथ SIR पर विशेष ध्यानबैठक में राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि हर बूथ पर सक्रिय रहना जरूरी है और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे। इस प्रशिक्षण को संगठन की आगामी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
भाजपा पर साधा निशानामंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड में भाजपा की स्थिति कमजोर है और आने वाले वर्षों में उसके लिए कोई खास जगह नहीं बनेगी। उन्होंने राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए पार्टी की स्थिति पर सवाल उठाए।
मतदाता सूची पर नजर रखने का निर्देश महतो ने आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण के नाम पर वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने और हर बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।


