साइबर ठगी के मामले में बोकारो से दो आरोपी गिरफ्तार गिरोह की तलाश जारी

साइबर ठगी के मामले में बोकारो से दो आरोपी गिरफ्तार गिरोह की तलाश जारी
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 जुलाई को साइबर थाना और तकनीकी टीम ने संयुक्त छापेमारी में चास क्षेत्र से रोहित कुमार दास और अर्जुन कुमार दास को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने ऑनलाइन ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संगठित तरीके से लोगों को फंसाते थे और खुद को बैंक या क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताकर कॉल करते थे।
छापेमारी के दौरान चार मोबाइल, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, 9,400 रुपये नकद और मोबाइल नंबरों की सूची बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में साइबर थाना, बोकारो में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *