JFWC प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दपू रेलवे का  परीक्षा स्पेशल ट्रेन

JFWC प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दपू रेलवे का  परीक्षा स्पेशल ट्रेन
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro:
यात्रियों, विशेषकर झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam) के अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा कई परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन:
ट्रेन संख्या 08619/08620 राँची–दुमका–राँची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल
– 08619 राँची–दुमका स्पेशल दिनांक 19.07.2026 (रविवार) को चलेगी।
– 08620 दुमका–राँची स्पेशल दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को चलेगी।
– यह ट्रेन मुरी, झालदा, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, फुलवारीताँड़, कतरासगढ़, धनबाद, कुमारडूबी, बराकर,जामताड़ा, , चित्तरंजन, विद्यासागर, मधुपुर,जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ, जमा आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 08103/08104 टाटानगर–हजारीबाग रोड–टाटानगर अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
– 08103 टाटानगर–हजारीबाग रोड स्पेशल 19.07.2026 (रविवार) को चलेगी।
– 08104 हजारीबाग रोड–टाटानगर स्पेशल 20.07.2026 (सोमवार) को चलेगी।
– यह ट्रेन आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल, बिराजपुर, कुणकी, मनीकुई, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो एवं पारसनाथ सहित आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
 ट्रेन संख्या 08624/08623 राँची–पटना–राँची परीक्षा स्पेशल
– 08624 राँची–पटना स्पेशल 19.07.2026 (रविवार) को चलेगी।
– 08623 पटना–राँची स्पेशल 20.07.2026 (सोमवार) को चलेगी।
– यह ट्रेन मुरी, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, पहाड़पुर, गया एवं जहानाबाद आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 08604/08603 राँची–गढ़वा रोड–राँची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
– 08604 राँची–गढ़वा रोड स्पेशल 18.07.2026 (शनिवार) को चलेगी।
– 08603 गढ़वा रोड–राँची स्पेशल 19.07.2026 (रविवार) को चलेगी।
– यह ट्रेन पिस्का, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह एवं डाल्टनगंज आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 08602/08601 राँची–गढ़वा रोड–राँची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
– 08602 राँची–गढ़वा रोड स्पेशल 19.07.2026 (रविवार) को चलेगी।
– 08601 गढ़वा रोड–राँची स्पेशल 20.07.2026 (सोमवार) को चलेगी।
– यह ट्रेन भी पिस्का, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह एवं डाल्टनगंज आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन विशेष ट्रेनों के अनुसार बनाएं तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई अतिरिक्त यात्रा सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *