चंद्रपुरा के वरीय पत्रकार की मृत्यु पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया

चंद्रपुरा के वरीय पत्रकार की मृत्यु पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला कमेटी से जुड़े जेयूजे जरीडीह प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में चन्द्रपुरा के वरीय पत्रकार अरविंद शर्मा के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट मौन धारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जेयूजे के जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने बताया कि अरविंद शर्मा पिछले कई दशक से पत्रकारिता से जुड़कर पत्रकारिता जगत में मजबूत पहचान स्थापित कर चुके थे। वे बोकारो जिला प्रेस क्लब के सम्मानित पदाधिकारी भी रह चुके हैं। पत्रकारिता के साथ साथ समाज के हर क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है। उनके निधन से बोकारो के पत्रकारों के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जेयूजे के राजेश कुमार, योगों पूर्ति, शेखर शरदेंदु, उमाशंकर ठाकुर, मिथिलेश कुमार महतो, रमेश चंचल, विकास गोस्वामी, हेमंत महतो व अशोक महतो मौजूद थे। इसके अलावा शोक संवेदना व्यक्त करने वाले पत्रकारों में वरीय पत्रकार संजीव ओझा, विजय कुमार, महेंद्र प्रसाद, विश्वजीत झा, राकेश प्रियदर्शी, सागर माहथा, राममूर्ति ठाकुर, मानिक चन्द्र सिंह, धर्मनाथ, राजेश राज, तीरथ चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, जन्मजय महतो, सुनील महतो, हेमंत विश्वकर्मा, राहुल कुमार बासु, सुरेंद्र सावंत सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *