कुएं से बरामद हुआ लापता युवक का शव, एक गिरफ्तार

कुएं से बरामद हुआ लापता युवक का शव, एक गिरफ्तार
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

चास एसडीपीओ ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चंदनकियारी क्षेत्र के बरमसिया ओपी अंतर्गत लापता युवक सागर कुमार (19 वर्ष) का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मानिक मांझी (50 वर्ष), निवासी भवानीडीह को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि कांड संख्या 85/2026 के तहत युवक की लगातार तलाश की जा रही थी। अनुसंधान के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि शव को आगड़डीह गांव के समीप सिद्धाटांड स्थित जंगल के एक कुएं में छिपा दिया गया है।
आरोपी की निशानदेही पर 20 जुलाई को पुलिस टीम ने कुएं से शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *