रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आद्रा मंडल में 7 दिन का मेगा रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस भी होंगी लेट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आद्रा मंडल में 7 दिन का मेगा रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस भी होंगी लेट
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ किया जाएगा। वहीं, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रोलिंग ब्लॉक के कारण आसनसोल-आद्रा, आद्रा-मिदनापुर, आद्रा-भागा, आसनसोल-पुरुलिया, टाटानगर-आसनसोल तथा झारग्राम-पुरुलिया रूट की कई मेमू ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 68046/68045, 68090/68089, 68077/68078, 63594/63593, 68056 तथा 68023/68024 जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, बीच स्टेशन तक ही चलेगी सेवा

रेलवे ने कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया है। टाटानगर-आसनसोल-बराभूम, आसनसोल-पुरुलिया, चक्रधरपुर-गोमो, आसनसोल-टाटानगर सहित कई मेमू ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय केवल आद्रा या महुदा तक ही संचालित होंगी। इस दौरान संबंधित खंडों में इन ट्रेनों की सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

तीन एक्सप्रेस ट्रेनें एक घंटे की देरी से चलेंगी

रोलिंग ब्लॉक के कारण 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 27, 30 और 31 जुलाई को खड़गपुर से एक घंटे विलंब से रवाना होगी। वहीं 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 28 जुलाई को हटिया से एक घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जुलाई और 2 अगस्त को टाटानगर से एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *