टांगटोना स्कूल के बच्चों ने किया कमाल, NMMSS में 6 विद्यार्थियों की शानदार सफलता

टांगटोना स्कूल के बच्चों ने किया कमाल, NMMSS में 6 विद्यार्थियों की शानदार सफलता
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन हो तो छोटे गांव का स्कूल भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है—इस बात को साबित कर दिखाया है उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना के विद्यार्थियों ने। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) परीक्षा में विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है।
इस उपलब्धि के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। सफल विद्यार्थियों में अखिल कुमार महतो, सिद्धि कुमारी, अमित कुमार महतो, रूबी कुमारी, सुसेन कुमार महतो सहित कुल छह बच्चे शामिल हैं। इन सभी को अब सरकार की ओर से हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जो उनकी आगे की पढ़ाई में मददगार साबित होगी।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों—सुबोध महतो, अरुण विजय एक्का, वेद प्रकाश, सच्चिदानंद पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, देवधारी महतो, कपिलेश्वर महतो, लालकिशोर महतो, लक्ष्मण महतो, रथू महतो, सरिता देवी, लिपिक कुनाल कुमार महतो और ICT इंस्ट्रक्टर कुमारी तपोसी महतो—ने भी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी यहां के विद्यार्थी इसी तरह सफलता की नई कहानियां लिखते रहेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *