माननीय मुख्यमंत्री पहुंचे बोकारो

माननीय मुख्यमंत्री पहुंचे बोकारो
इस खबर को शेयर करें...

 

डीआइजी – डीसी – एसपी ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सोमवार अपराह्न बोकारो पहुंचे। उनके साथ माननीय विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य थे।

विशेष विमान से  बोकारो एयरपोर्ट  पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय विधायक को गुलदस्ता देकर  पुलिस उप महानिरीक्षक  कोयला प्रक्षेत्र सुरेंद्र झा, उपायुक्त  विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक  मनोज स्वर्गियारी आदि ने स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित माननीय विधायक चंदनकियारी उमाकांत  रजक ने भी माननीय मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय हो कि, माननीय मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो पहुंचे थे।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *