बोकारो रेलवे स्टेशन में चल रहा सघन टिकट जांच

बोकारो रेलवे स्टेशन में चल रहा सघन टिकट जांच
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

बोकारो रेलवे स्टेशन में नये चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। इसके बाद से स्टेशन परिसर में सघन टिकट जांच चल पड़ी है। बीते तीन दिनों से बेटिकट सफर करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। औसतन हर दिन बेटिकट यात्रियों से करीब 8 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जा रहा है।

बिना प्लेटफार्म टिकट के अंदर प्रवेश पर रोक- स्टेशन पर अपने परिजनों को रिसीव करने या छोड़ने आने वाले व्यक्तियों को बिना प्लेटफार्म टिकट के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वैसे लोगों को बेरंग ही गेट से वापिस कर दिया जाता है। ऐसे में प्लेटफार्म टिकट की बिक्री में भी उछाल आने लगा है। इससे रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *