मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
इस खबर को शेयर करें...
Bokaro: किशन पांडेय 

बोकारो गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को मार्शल आर्ट बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यह आयोजन एशियन मार्शल आर्ट फेडरेशन के झारखंड हेड राजेश महतो के देख रेख में सम्पन्न हुआ। आयोजन में माउंट सिय्योन स्कूल की ओर से मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अभिजीत सिंह के बालीडीह डोजो से स्टूडेंट भी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तीर्ण हुए अभियार्थी का नाम माउन्ट सिय्योन स्कूल से बत्सल प्रियदर्शी, एन्जेल गोन्द, रितिका राज़, अर्पिता प्रिया, उत्सव प्रियदर्शी, दिपिका, बालीडीह पाण्डेय टोला डोजो से अंश पाण्डेय, सगुन पाण्डेय, स्वास्ति पाण्डेय, करिश्मा पाण्डेय, उत्तीर्ण हुए। मोउन्ट सिय्योन स्कूल के निर्देशक संजीव ठाकुर ने उत्तीर्ण हुए अभियार्थी को बधाई दिया। कहा कि मार्शल आर्ट न सिर्फ आत्मरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल जगत में भी अपना नाम रोशन करने और भविष्य उज्जवल करने की शुभकामनाएं दी।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *