मोबाइल चोरी कर घर के बाहर फेंकने वाला छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Bokaro:
बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा बाजार की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शशि शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि 2 मई की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी, तभी एक व्यक्ति चोरी की नीयत से घर में घुस आया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई। शोर मचाने पर आरोपी घर में रखा मोबाइल और 2000 रुपये लेकर फरार हो गया।
अगले दिन मोबाइल फेंकने आया, CCTV में कैद हुआ आरोपी
घटना के अगले दिन आरोपी चोरी किया गया मोबाइल महिला के घर के बाहर फेंकने आया। इस दौरान वह पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज देखने पर महिला ने अपने पड़ोसी शशि शर्मा को पहचान लिया और उसे ही घटना का जिम्मेदार बताया। इसके बाद महिला के आवेदन पर बालीडीह थाना में 5 मई को कांड संख्या 79/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 मई को आरोपी शशि शर्मा को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
गिरफ्तार आरोपी शशि शर्मा, छतनीटांड़ (बालीडीह) का रहने वाला है। उसके पास से हीरो होंडा ग्लैमर (नं. JH09J-3291) बरामद की गई। साथ ही एक प्लास्टिक के डिब्बे में लाल मिर्च पाउडर भी मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ 2014 और 2022 में चोरी के मामलों में केस दर्ज हैं।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में पु.अ.नि. अविनाश कुमार गौतम, पु.अ.नि. नित्यानंद भोक्ता, पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
![]()