नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान, 65 हजार का जुर्माना वसूला 

नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान, 65 हजार का जुर्माना वसूला 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर क्षेत्र में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा की देख-रेख में चलाया गया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी एवं सत्यबाला सिन्हा ने यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सघन वाहन जांच किया।
अभियान के दौरान कुल 42 दो पहिया एवं ऑटो वाहनों की जांच की गई। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों से कुल 65 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन संचालन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की न देने की अपील –
 जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *