दो अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दो अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
पहला मामला बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 नवंबर की शाम उनकी बेटी दुकान पर बैठी थी, तभी राहुल कुमार नामक युवक वहां पहुंचा।
आरोप है कि राहुल ने दुकान में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की और कुछ सामान भी उठा लिया। इसी दौरान मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गया और दुकान में रखी कांच की बोतल तोड़कर मनोज कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में बालीडीह थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने शुक्रवार, 15 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, उसका आपराधिक इतिहास भी पहले से रहा है।
दूसरा मामला:
एक अन्य मामले में इस्लामपुर हैसाबातु निवासी वारंटी आसिफ रजा को भी बालीडीह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
आसिफ रजा लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जिनमें फागुराम उरांव, जितेन्द्र यादव, शशिकांत ठाकुर, अजय कुमार राय, किशोर कुमार और राजेश पासवान शामिल हैं।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *