रेलवे द्वारा 6 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Bokaro:
दक्षिण-पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन, आद्रा मंडल की ओर से बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पूरे आद्रा मंडल में किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो, मुरी, टाटानगर, पुरुलिया, आद्रा, बाँकुड़ा, कोटशिला आदि स्थानों पर किया गया.
इस अवसर पर SERWWO/ADRA की अध्यक्षा रीतु अंजु गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं तथा उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. दक्षिण-पूर्व रेलवे संस्थान, बोकारो स्टील सिटी के सचिव सुब्रत साहा, सहायक सचिव संजय मुखर्जी, समन्वयक असीत बनर्जी तथा निरीक्षक अभिषेक आनंद की सक्रिय सहभागिता रही. सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई.
SERWWO/ADRA द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए निर्धारित विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. दक्षिण-पूर्व रेलवे संस्थान, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समूह–I (6–9 वर्ष) में 16 विद्यार्थी, समूह–II (10–12 वर्ष) में 11 विद्यार्थी तथा समूह–III (13–15 वर्ष) में 8 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही.
समूह–I (6–9 वर्ष):
स्वस्थ भोजन / पौष्टिक आहार तथा मेरे कक्षा अध्यापक / मेरी कक्षा अध्यापिका
समूह–II (10–12 वर्ष):
मनोरंजन गतिविधियों का महत्व तथा संयुक्त परिवार या एकल परिवार
समूह–III (13–15 वर्ष):
देश में बढ़ती जनसंख्या – वरदान या अभिशाप? तथा पीढ़ी जी

