तांतरी मे जन शिक्षण संस्थान ने 200 बच्चों को बाटा प्रमाण पत्र

तांतरी मे जन शिक्षण संस्थान ने 200 बच्चों को बाटा प्रमाण पत्र
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज सेवी संस्था जन शिक्षण संस्थान बोकारो के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तातरी उत्तरी पंचायत लगभग 200 प्रशिक्षित छात्र -छात्राओं को (NCVET) मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र का वितरित बतौर मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया गिरेन्द्र मिश्रा, संस्थान बोकारो की प्रोग्राम आफिसर विद्या कुमारीऔर प्रशिक्षिका रेखा रानी ,नीता देवी ,उर्मिला देवी और शबाना खातून की मौजूदगी मे किया गया।। अतिथि मुखिया गिरेन्द्र मिश्रा जन शिक्षण संस्थान बोकारो के मुल उद्देश्यों व उपलब्धि को
साझा करते कहा यह संस्था युवाओं अन्दर छिपी प्रतिभा कौशल पहचान कर तथा प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा अपने कौशल का सही उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ कर अन्य लोगो के प्रेरित करे।
ब्यूटी केयर अस्सिटेंट ,हेयर ड्रेसर, अस्सिटेंट ड्रेस मेकर और हैंड एंबोर्डरी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया ।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मौजूद सभी प्रशिक्षुओं की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और अधिक से अधिक युवाओं को कौशल अभियान जुड कर प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *