बालीडीह टोल गेट पर ओवरलोड के नाम पर वाहन चालक और टोल कर्मी के बीच हंगामा, घंटों लगा जाम

बालीडीह टोल गेट पर ओवरलोड के नाम पर वाहन चालक और टोल कर्मी के बीच हंगामा, घंटों लगा जाम
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बालीडीह टोल गेट के समीप मंगलवार को करीब सवा 11 बजे अचानक हंगामा शुरू हो गया। बताया जाता है कि हंगामा से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच टोल टैक्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक समूह को जैसे ही हाथापाई की सूचना मिली, बड़ी संख्या में चालक वहां पहुंच गए। देखते ही देखते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। अन्य वाहन चालक व सवारों की परेशानी बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे भीड़ और बढ़ गई।
चालक समूह के अनुसार, टोल गेट दुसरे स्टेट का वाहन नंबर देखकर ओवरलोड वाहनों के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली के लिए अड़ गए। जहां से विवाद उत्पन्न हुआ। इसी बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिस पर  एक वाहन चालक ने विरोध जताया। घटना की सूचना पाकर जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद टोल टैक्स से आवागमन को सामान्य कराया। इस विवाद को लेकर करीब एक घंटे तक टोल नाका में जाम जैसा माहौल बना रहा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *