मृत अवस्था में मिला 24 वर्षीय युवक

मृत अवस्था में मिला 24 वर्षीय युवक
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

डालमिया सीमेंट प्लांट के बाहर ट्रांसपोर्टरों के वाहनों के लिए बने पार्किंग स्थल पर स्थित पानी टंकी के नीचे करीब 24 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पाया गया। घटना मंगलवार सुबह की है। मृतक की पहचान गोडाबाली निवासी रौनक सिंह के रूप में हुई। जानकारी अनुसार मृतक के पिता राधेश्याम सिंह और उसकी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतक का बड़ा भाई सेक्टर में रहता है। घटना की सूचना पर बालीडीह ओपी पुलिस, मृतक का भाई और आसपास के ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोडाबाली उत्तरी मुखिया बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि मृतक का सोल्यूशन नशा करता था। खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं था। इधर-उधर भटकता रहता है। ऐसे में मंगलवार सुबह पार्किंग के पानी टंकी के नीचे लोगों ने उसे लेटा हुआ पाया। मृतक के पास से नशे की सामग्री भी बरामद की गई।

 

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *