एसपी ने NEET परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा 

एसपी ने NEET परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा 
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

आगामी NEET परीक्षा को लेकर बोकारो पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन पर विशेष बल दिया गया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा बीएस सिटी, पिंडराजोरा, पेटरवार, कसमार और जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सीरिस्ता कार्यों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान बोकारो एसपी ने आम जनता की समस्याओं का त्वरित और विधिवत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार और कुर्की के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों को भी निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन “थाना दिवस” आयोजित करने को अनिवार्य बताया गया।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *