रेलवे यार्ड से संपत्ति चोरी करते तीन गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

रेलवे यार्ड से संपत्ति चोरी करते तीन गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई
इस खबर को शेयर करें...

 

Bokaro:

दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे यार्ड में छापेमारी कर रेलवे संपत्ति चोरी करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुर्मीडीह बाजार हनुमान मंदिर निवासी 21 वर्षीय दीपू कुमार रजक, कुर्मीडीह धोबी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय कंचन रजक उर्फ लाला तथा केबिन टोला निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पान उर्फ गांधी के रूप में हुई है। आरपीएफ द्वारा जांच के दौरान तीनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से रेलवे के सी एंड डब्ल्यू फिटिंग के 6 कॉइल स्प्रिंग्स समेत अन्य सामग्री बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3,600 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ ओसी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 14/2026 के तहत आरपी (यूपी) अधिनियम की धारा 3(ए) में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने निजी लाभ के लिए बोकारो रेलवे यार्ड से उक्त सामग्री चोरी की थी। तीनों आरोपियों को गुरुवार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एआरजेएम धनबाद की अदालत में पेश किया जाएगा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *