जरीडीह लिंक पथ का होगा सुदृढ़ीकरण, विधायक श्वेता सिंह ने किया शिलान्यास 

जरीडीह लिंक पथ का होगा सुदृढ़ीकरण, विधायक श्वेता सिंह ने किया शिलान्यास 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro: 
 बोकारो विधायक श्वेता सिंह के अथक प्रयासों से बहुप्रतिक्षित जरीडीह लिंक पथ का सुदृढ़करण हेतु शिलान्यास किया गया यह कार्य पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल बोकारो के द्वारा किया जाएगा| विधायक श्वेता सिंह ने बताया की यह सड़क क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर आवागमन, सुगम संपर्क एवं विकास की नई दिशा सुनिश्चित करेगी। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा की क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।इस सड़क की कुल लम्बाई सात किलोमीटर है जिसका लागत सात करोड़ चालीस लाख के करीब है इस सड़क के जीर्णोद्धार से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा|
ज्ञात हो की लम्बे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क को सुदृढ़ करने की मांग कर रही थी जिस पर विधायक ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए लोकहित मे यह कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करने का दृढ संकल्प लिया था| विधायक श्रीमती सिंह ने तय समय पर कार्य को पूर्ण करने साथ ही अभियंता एवं संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर जनता के हवाले करने का निर्देश दिया|

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *