सिटी पार्क मजार से दान पेटी तोड़ चोरों ने उड़ाए 10-15 हजार

सिटी पार्क मजार से दान पेटी तोड़ चोरों ने उड़ाए 10-15 हजार
इस खबर को शेयर करें...

 

सीसीटीवी के आधार पर चोरों को पकड़ने में जुटी पुलिस

Bokaro:
सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क स्थित मजार से बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 10-15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पूरी घटना मजार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने देर रात दान पेटी को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी साफ कर दी। सुबह मजार की देखभाल करने वालों को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और चोरों की तलाश तेज कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों में चोरी की घटना से रोष है।

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *