महंगाई और केंद्र की नीतियों के विरोध में झामुमो का बोकारो में धरना

महंगाई और केंद्र की नीतियों के विरोध में झामुमो का बोकारो में धरना
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ बोकारो जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने केंद्र सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि ने गरीबों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
वहीं महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा और महंगाई और बढ़ेगी।
धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने एक स्वर में गैस कीमतों में वृद्धि और केंद्र की आर्थिक नीतियों का विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *