प्रसूता की मौत: शिव हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर 

प्रसूता की मौत: शिव हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
चास के आईटीआई मोड़ स्थित शिव हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोप और विवादों के घेरे में आ गया है। गुरुवार सुबह प्रसूता लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र के खेड़ाबेड़ा की निवासी राजेश महतो की पत्नी थी। प्रसव के बाद डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा की स्थिति को सामान्य बताया। लेकिन बाद में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाने पर भी नहीं आए डॉक्टर – परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 3 बजे महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक घंटे बाद करीब 4 बजे ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। उस समय सब कुछ सामान्य रहा। डॉक्टर भी ऑपरेशन के बाद चले गए। लेकिन कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बार-बार डॉक्टर को भेजने का आग्रह किया। इसके बावजूद डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति मांगी, तो उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद गुरुवार सुबह महिला की मौत हो गई। परिजन मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
इधर, अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगे अधिकांश अग्निशामक सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं। अस्पताल के अंदर जाने वाली गलियां काफी संकरी हैं, जिनकी चौड़ाई करीब दो फीट से भी कम बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में किसी आपातकालीन घटना, विशेषकर आग लगने की स्थिति में मरीजों और परिजनों को सुरक्षित निकालना बेहद मुश्किल हो सकता है।
एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड मशीन किया था सील – 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष चास अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्रवाई की थी। एसडीएम के निर्देश पर यहां अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद अस्पताल में लगातार अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप सामने आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की –
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी भवन में संचालित इस अस्पताल पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधन का हौसला बुलंद हैं। ताजा घटना के बाद लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *