उपायुक्त ने ऑनलाइन जनगणना भर आमजन से प्रमाणकों को सहयोग की अपील की
Bokaro:
शुक्रवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में सहायक होते हैं।साथ ही घर-घर जाकर आंकड़ा संकलन करने वाले प्रगणकों का सहयोग करने की जनता से अपील की। ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही, अपने परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी के सहयोग से ही सटीक, पारदर्शी एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक खालको, चार्ज ऑफिसर – बी.एस.सिटी सह सीओ चास सेवा राम साहू को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करें।
![]()

