मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro: 
बोकारो सिटी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया। बीएस सिटी के गेमन कॉलोनी निवासी धीरज कुमार (24 वर्ष) तथा जरीडीह थाना क्षेत्र के तीरो निवासी अर्पित कुमार (19 वर्ष), तीरो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिलों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक बजाज पल्सर एनएस, एक बजाज पल्सर, एक हीरो ग्लैमर तथा एक हीरो पैशन प्रो शामिल हैं।
प्रेस को संबोधित करते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि विगत कुछ समय में बीएस सिटी थाना सहित आसपास के अन्य थानों में मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज किए गए थे। बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कहा कि पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
इस संबंध में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 99/2026, 100/2026 और 102/2026 दर्ज हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के साथ महती बोयपाई, रंजित रंजन, हरेन्द्र पांडेय, बाल्मिकी राम, बिगावन सिंह, मदन प्रसाद, सिदेश्वर प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार रजक एवं राजीव कुमार शामिल थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *