राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर मोड़ स्थित चाय दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुपेश कुमार के रूप में हुई है, जो बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो मेन रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को पकड़ने का दावा कर रही है।

जमीन विवाद बना हमले की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे जमीन से जुड़ा पुराना विवाद था। रविवार रात करीब 9:30 बजे जयराम प्रसाद नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बीजीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल के बयान के आधार पर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *