दामोदर नदी में नहाने गए तीन छात्र में दो की डूबकर मौत एक का शव बरामद

दामोदर नदी में नहाने गए तीन छात्र में दो की डूबकर मौत एक का शव बरामद
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:
बोकारो के बरवाघाट में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब दामोदर नदी में नहाने गए तीन छात्रों में से दो गहरे पानी में डूब गए। इनमें विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि शन्नी की तलाश जारी है। घटना के बाद घाट स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता सन्नी की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
घर से ट्यूशन जाने का बहाना बना बरुवाघाट पहुंचे तीनों-
बोकारो के एलएच और आजाद नगर निवासी रवि, सन्नी तथा विष्णु घर से ट्यूशन जाने की बात कह निकलें। तीनों कक्षा 9 में साथ पढ़ते हैं। दिन के करीब 10 बजे बरुवाघाट पहुंच गए। पहुंचने के बाद विष्णु और सन्नी गहरे पानी में उतर गये। इसके बाद परिस्थिति बदलने लगी और वे डूबने लगे। देखते ही देखते दोनों को पानी ने निगल लिया। रवि ने दोस्तों के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
शव बरामद करने वाले ग्रामीण
ग्रामीणों ने निकाला शव – हर बार की तरह इस बार भी पचौरा के स्थानीय ग्रामीणों की टीम बबलू केवट, सुरेश केवट, चमटू केवट, मनोज गोस्वामी, जामुन केवट, संजय सिंह, सौरभ दे, विकास दास, भरत सिंह, भोला मांझी, तुलसी, सुकर केवट, अमित मांझी ने पानी में उतर कर शव की तलाश शुरू कर दी। एक युवक का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार हम लोगों पानी में फंसे लोगों को बचाने व शव निकाले का काम करते है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा हमें गोताखोर टीम में शामिल नहीं किया जाता है। बरुवाघाट में हर वर्ष कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती है। लंबी दूरी पर स्थित खेतको की टीम के भरोसे जिला प्रशासन निर्भर रहती है। हमारे स्थानीय लोगों का एक अलग टीम गठन किया जाए।
 प्रशासन पर लगा सुस्ती का आरोप- मृतक बच्चों के परिजनों ने हरला थाना क्षेत्र के पुलिस टीम पर सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया। शव की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय नहीं दिखी। गोताखोर टीम बुलाए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा। काफी देर तक परिवार के शव की तलाश के लिए पुलिस से आग्रह करते रहे। यहां तक कि हरला थाना से बरुवाघट पहुंचे में पुलिस को एक घंटे का वक्त लगा।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *