मधुकरपुर में मनाई गई अनूप स्वर्णकार की चतुर्थ पुण्यतिथि
Bokaro:
कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित राजेंद्र इंडेन गैस ग्रामीण वितरक कार्यालय परिसर में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्व अनूप स्वर्णकार की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व अनूप स्वर्णकार को नमन करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा की गयी। स्व अनूप के पिता राजेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि अनूप ने कम समय में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की खूब सेवा की। इसके कारण कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड में उन्होंने अपनी मजबूत पहचान स्थापित की। राजेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि अनूप की आकस्मिक निधन के बाद उनके अधूरे कार्यों व संकल्प को पूरा करने में हम सभी जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजेंद्र इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से लगातार क्षेत्र के लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पंडित भीम मिश्रा, राजेंद्र स्वर्णकार, प्रकाश स्वर्णकार, संदीप महतो, पार्वती देवी, महेश कुमार, कुंती देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी, टिंकु शर्मा व अन्य लोग मौजूद थें।
![]()

