राज्य की हेमंत सरकार किसानों के साथ कर रही है वादाखिलाफी : भाजपा 

राज्य की हेमंत सरकार किसानों के साथ कर रही है वादाखिलाफी : भाजपा 
इस खबर को शेयर करें...

Bokaro:

राज्य की हेमंत सरकार के द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी करने एवं अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय के सामने भाजपा कसमार प्रखंड कमिटी ने धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय एवं कार्यक्रम प्रखंड प्रभारी भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रभारी मनोज ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों ने पैक्स में धान की बिक्री तो की, लेकिन उसका न्यूनतम समर्थन मूल्य अभी तक नहीं मिला। इसके साथ ही ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई, उसे न तो मुआवजा राशि मिली, न ही किसानों को उसका मान सम्मान मिल पाया। कुल मिलाकर हेमंत सोरेन की सरकार गरीब किसानों के साथ वादाखिलाफी कर उसे ठगने का कार्य कर रही है। इस दौरान उपस्थित भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को कर्ज माफी, धान का समर्थन मूल्य, ओलावृष्टि से फसल के मुआवजे, फसल बीमा का लाभ व सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर सिर्फ धोखा ही दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर अगर किसानों को अगर न्याय नहीं मिला तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

मौके पर यदुनंदन जायसवाल, आनंद महतो, छोगालाल सिंह, प्रताप सिंह, एमएस मुखर्जी, भवानी मुखर्जी, कैलाश करमाली, कृष्ण किशोर जायसवाल राजेश्वर महतो, महेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश मुंडा, रामचरण महतो, संतोष महतो, अजय पाल, नीलकंठ भारद्वाज, गौतम मुखर्जी, उत्तम मुखर्जी, मनोहर महतो, हरिहर महतो, दिनेश कुमार महतो, सुरेश कालिंदी, अर्जुन महतो, बृजकिशोर तिवारी, वासुदेव महतो, मनमोहन तिवारी, पिंटू साहू, अनंत कुमार पाल, महेंद्र महतो, गजानन महतो, मुकेश गोस्वामी, रविंद्र नाथ महतो, चंचला देवी, संध्या देवी, बिजली देवी, चुनमुनि देवी, शीला देवी, आकाश कुमार, कैलाश महतो, अभय जायसवाल ताराचंद महतो समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।

Loading

Prabhat Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *